शनिवार, 4 सितंबर 2010

चल अकेला चल अकेला - Chal Akela Chal Akela (Mukesh)



Music/Album : सम्बन्ध (1969)
Music By : ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By : प्रदीप
Performed By : मुकेश

चल अकेला चल अकेला चल अकेला
तेरा मेला पीछे छूटा राही चल अकेला

हजारों मील लम्बे रास्ते तुझको बुलाते
यहाँ दुखड़े सहने के वासते तुझको बुलाते
है कौन सा वो इंसान यहाँ पर जिसने दुःख ना झेला
चल अकेला...

तेरा कोई साथ ना दे तो खुद से प्रीत जोड़ ले
बिछौना धरती को करके अरे आकाश ओढ़ ले
यहाँ पूरा खेल अभी जीवन का तुने कहाँ है खेला
चल अकेला...
Share: